छह महीने के बच्चे का भारतीय ठोस आहार
6th month bache food chart
सभी माएँ यह बात जानतीं हैं की जब उनका बच्चा छह महीने का हो जाता है तो वह पूरी तरह से ठोस आहार खाने के लिए तैयार हो जाता है।
आपके लिए उचित होगा की ठोस आहार शुरू करने के समय तीन दिन वाले नियम का पालन अवश्य करें ।
छठे महीने से बच्चे को ठोस आहार केवल पूरक आहार की भांति दें, और उसके स्तनपान को जारी रखें ।
भोजन करने वाले बर्तन को इस्तेमाल करने से पूर्व हमेशा विषाणु मुक्त करें, यदि चाहें तो बर्तनों को विषाणु मुक्त करने से संबन्धित वीडियो भी देख सकतीं हैं।
प्रत्येक आहार में 90 मीली का दिन में दो बार ठोस आहार दिया जा सकता है।
जब आपका बच्चा छह महीने का हो जाता है तो उसको दिये जाने वाली भारतीय ठोस आहार के लिए यह चार्ट बनाया गया है :
छह महीने के बच्चे का भारतीय ठोस आहार (6th month bache food chart):
पहला दिन –
सबसे पहले एक बड़े चम्मच से शुरुआत करें (सबसे पहले भोजन के रूप में सेब की प्यूरि दी जा सकती है (यह मीठी भी होती है ), इसे पतला करने के लिए माँ का दूध या डिब्बे का दूध मिलाया जा सकता है )
दूसरा दिन –
सेब की प्यूरि के दो बड़े चम्मच दिन में दो बार दिये जा सकते हैं।
तीसरा दिन—
अब सेब की प्यूरि की मात्रा को बढ़ाकर तीन बड़े चम्मच दिन में दो बार की जा सकती है ।
चौथा दिन –
आज से इसके साथ कुछ ठोस सब्जी जैसे गाजर के साथ भी शुरू की जा सकती है। इसके साथ में गाजर प्यूरी भी एक बड़े चम्मच के रूप में दिन में एक बार दी जा सकती है।
पाँचवाँ दिन-
गाजर प्यूरी की मात्रा को बढ़ा कर दो बड़े चम्मच, दिन में दो बार की जा सकती है।
छठा दिन-
आज से दिन में दो बार गाजर की प्यूरी को तीन बड़े चम्मच दिये जा सकते हैं।
सातवाँ दिन-
अब सुबह सेब की प्यूरी और शाम को गाजर की प्यूरी दी जा सकती है।
अब तक आपका बच्चा दूध के अतिरिक्त कुछ अन्य स्वादों का भी जानकार हो गया है इसलिए आप अब दिन में दो बार ठोस आहार देना शुरू कर सकतीं हैं। छह माह के बच्चे को दिन में सुबह 11 बजे और शाम को 3 बजे खाने के लिए कुछ दिये जाने का सुझाव दिया जाता है, लेकिन आप अपने बच्चे की पसंद के अनुसार इसमें परिवर्तन कर सकतीं हैं। आप इस चार्ट में दी गई रेसपी की जानकारी नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक करके जान सकतीं हैं।
भोजन देने का सही समय इस प्रकार हो सकता है
दिन | प्रातः 11 बजे | शाम 3 बजे |
सोमवार | गाजर प्यूरि | चावल सूप/दलिया |
मंगलवार | चावल सूप/दलिया | सेब प्यूरि |
बुध वार | जो का पानी /दलिया | चावल सूप/दलिया |
वीरवार | आलू प्यूरी | जो का पानी /दलिया |
शुक्रवार | केला प्यूरि | आलू प्यूरी |
शनिवार | चावल प्यूरी | केला प्यूरि |
रविवार | आलू प्यूरी | जो का पानी /दलिया |
आप पहले जैसे समय के अनुसार बच्चे के खाने के समय को निर्धारित कर सकतीं हैं जिसके अनुसार आप दिन में दो बार ठोस आहार दे सकतीं हैं। अब आप कुछ नए स्वाद के लिए नया अनाज, फल और सब्जियाँ भी इस सप्ताह शुरू कर सकतीं हैं। इसकी रेसिपी जानने के लिए आप नीचे चार्ट में दिये गए लिंक पर क्लिक कर सकतीं हैं।
दिन | प्रातः 11 बजे | शाम 3 बजे |
सोमवार | सेब प्यूरी | रागी दलिया |
मंगलवार | जौ का दलिया | गाजर प्यूरि |
बुध वार | नाशपती प्यूरी | चावल दलिया |
वीरवार | जौ का दलिया | नाशपती प्यूरी |
शुक्रवार | शकरकंद प्यूरि | सेब प्यूरी |
शनिवार | नाशपती प्यूरी | शकरकंद प्यूरि |
रविवार | आलू की प्यूरि | रागी दलिया |
इस सप्ताह आप बच्चे की मनपसंद चीजों के साथ कुछ नए भोजन की चीजें भी शामिल कर सकतीं हैं। यदि आपके परिवार में किसी सदस्य को ऐसी तकलीफ है जिसके कारण वह ग्लूटन हजम नहीं कर सकते या भोजन संबंधी और कोई एलर्जी है तो आप बच्चे को अनाज देने से पहले डॉक्टर से बात कर लें। रेसिपी जानने के लिए नीचे दिये हुए लिंक पर क्लिक करें।
दिन | प्रातः 11 बजे | शाम 3 बजे |
सोमवार | सेब प्यूरी | मसली हुयी दाल |
मंगलवार | ओट्स दलिया | केला प्यूरी |
बुध वार | अवोकेडो प्यूरी | रागी दलिया |
वीरवार | मसले हुवे चावल | अवोकेडो प्यूरी |
शुक्रवार | लौकी प्यूरी | मसली हुयी दाल |
शनिवार | ओट्स दलिया | लौकी प्यूरी |
रविवार | अवोकेडो प्यूरी | जो का दलिया |
कृपया ध्यान दें की यहाँ लिखे आहार संबंधी योजना कोई पत्थर की लकीर नहीं है, यह केवल आपको एक सुझाव के रूप में दिये गए हैं जिससे आप आप यह जान सकें की बच्चे को कब और कितना देना है। बच्चे की जरूरत के अनुसार मेन्यू में परिवर्तन और बदलाव किया जा सकता है। अगर आपका बच्चा आपके दिये हुए भोजन को पसंद नहीं करता है तो धैर्य न खोएँ, और दोबारा शुरू करने से पहले कुछ इंतज़ार करें। यह याद रखें की यह जरूरी नहीं की आपका बच्चा पूरा आहार एक बार में ही समाप्त कर दे, कुछ बच्चे अगले दो महीने तक ही अपना पूरा आहार समाप्त कर पाते हैं। इसलिए प्लेट का पूरा भोजन देने की ज़िद न करें।
फिर भी, बच्चों को खाने से होने वाली एलर्जी का भी ध्यान रखें। शुरू में आप नहीं जान सकतीं की आपके बच्चे को खाने की किस चीज से एलर्जी है या नहीं, इसके लिए आप तीन दिन वाले नियम का पालन कर सकतीं हैं। इससे आप बच्चे को भोजन के कारण होने वाले अपच के कारण का भी पता कर सकतीं हैं।
आपके बच्चे को किसी भोजन से एलर्जी है, यह कैसे पता करें?
अगर कोई आहार आपके बच्चे को माफिक नहीं आ रहा है तो उसे इनमें से कोई भी परेशानी हो सकती है:
- दस्त लगना
- कब्ज होना
- उल्टी होना
- शरीर पर लाल चकत्ते होना
- बच्चे का बेतहाशा रोना (पेट दर्द के कारण)
जब बच्चे को कोई भोजन माफिक न आ रहा हो आप क्या कर सकतीं है?
जब बच्चे को कोई आहार माफिक न आ रहा हो तो उसे देना तुरंत रोक दें और दो महीने बाद उस भोजन को तीन दिन के नियम के साथ फिर से शुरू कर दें ।
आपके शिशु की पसंद करने वाले भोजन की रेसिपी और जिन भोजन से एलर्जी होती हैं उसका एक ब्यौरा आप एक डायरी में भी नोट कर सकतीं हैं।
ये भी पढ़ें : बच्चों का वजन बढ़ाने वाले 20 सुपरफूड्स
यदि आपके बच्चे को खाने की किसी चीज से एलर्जी हो तो क्या करें?
यदि आपके बच्चे को खाने की किसी चीज से एलर्जी हो तो आप उसे तुरंत देना बंद कर दें और दोबारा इसे दो माह बाद देने का प्रयत्न करें। हर समय आप तीन दिन वाले नियम को याद रखें…. चाहे वो कोई नया खाना शुरू करने की स्थिति हो या फिर किसी पुरानी चीज को ही दोबारा शुरू करने की स्थिति हो। आप अपनी सुविधा के लिए “बेबी फूड डायरी” को भी शुरू कर सकतीं हैं जिसमें आप अपने प्यारे बच्चे की पसंद और नापसंद और अगर एलर्जी को नोट करके रख सकतीं हैं ।
छह माह के बच्चे को दिये जाने वाले भोजन की रेसिपी के लिए आप नीचे लिंक पर क्लिक कर सकतीं हैं….
बच्चे के शेष माह में दिये जाने वाले भोजन के चार्ट के लिए यहाँ क्लिक कर सकतीं हैं :
- सात महीने के बच्चे के भोजन का चार्ट
- आठ महीने के बच्चे के भोजन का चार्ट
- नौ महीने के बच्चे के भोजन का चार्ट
- दस महीने के बच्चे के भोजन का चार्ट
- ग्यारह महीने के बच्चे के भोजन का चार्ट
- एक वर्ष के बच्चे के भोजन का चार्ट
अपनी ज़िदगी को और अधिक सरल करने के लिए हमारी “बच्चों के पहले पचास भोजन” की इ बुक, जिसमें ठोस आहार देने के लिए हर स्तर पर दी जाने वाली रेसिपी और आहार योजना दी गई हैं, का प्रयोग कर सकतीं हैं। आप इसे मुफ्त में यहाँ से डाउन्लोड कर सकतीं हैं
यहाँ दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देशय से तैयार की गई है और यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का स्थान नहीं लेती है। आपको अपने बच्चे के भोजन संबंधी सलाह के लिए शिशु विशेषज्ञों से ही सलाह लेनी चाहिए ।
अगर आपको हम पसंद आये, तो फेसबुक पर भी लिखे करें।
6 माह के अपने शिशु के लिए आप हमारे शिशु आहार में से भी चुन सकती है। हमारा शिशु आहार आपके आर्डर करने के बाद ताज़ा तैयार किया जाता है और किसी भी प्रकार के प्रेज़रवेटिव से मुक्त होता है। हमारे 6 माह के शिशु आहार रेंज देखने के लिए क्लिक करें
ashvini says
बहोत अच्छी चार्ट है ।तीन दिन का समय बहोत अच्छा दिया है । बच्चो के पाचन शक्ती देखने के लिए।
Bushra says
Best chart for baby
Hindi MyLittleMoppet says
Dhanywaad Bushra Ji
Cheers
Hema
Poonam s Sahu says
Ye sab kaise banaye please bataye in hindi me
Hindi MyLittleMoppet says
poonam Ji
sabhi recipies dekhne ke liye diye gaye link par click karein
http://bit.ly/2VpSnV8
Cheers
Hema