क्या आप भी अपने नौ महीने के बच्चे को खाने में क्या खिलाएं, इस समस्या से परेशान हैं???
दरअसल जब बच्चा नौ महीने का होता है तब इस समय खाने को लेकर माँ और बच्चा दोनों ही परेशान होते हैं। बच्चा दांत आने की वजह से तो माँ बच्चे की खाने को लेकर न-नुकुर से परेशान रहते हैं।
तो यहाँ है आपकी इस समस्या का हल। जानिए कैसे अपने बच्चे का खाने के प्रति रुझान बढ़ाएं व कैसे उससे अपने खाने के समय का आनंद लेना सिखायें।
विभित्रता:
उसे विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ खिलाएं, कोशिश करें कि हफ्ते भर में फल या सब्जी दोहराने की कोशिश न करें। यह सबसे बड़ी गलती है जो हम करते हैं, हमें लगता है कि बच्चा जिस भोजन को पसंद करता है वही हम उसे बार-बार खिलाते है। जिससे वह उससे बोर हो जाता है और खाना खाने में आनाकानी करने लगता है।
थोड़े थोड़े अंतराल में खाना खिलाएं :
बच्चे को हर थोड़ी देर में थोड़ा थोड़ा करके खाना खिलाएं। हमारा मकसद बच्चे को पूरा खाना ख़तम करवाना नहीं है। हमारा मकसद है बच्चे को तरह तरह का स्वाद दिन में कईं बार देना और एक बार में उससे कम खिलाना। थोड़े थोड़े अंतराल में अलग अलग स्वाद का भोजन देने से उससे सम्पूर्ण पोषण भी मिलेगा।
प्यूरी देना बंद करें
हर चीज़ की प्यूरी बनाकर देना अब आपको बंद कर देना चाइये। इस समय तक बच्चे के पास कुछ विकसित दांत होते है। तो क्यों न उनका इस्तेमाल किया जाये !!! सिर्फ उन्ही खाने की चीज़ों की प्यूरी बनाये जो की खाने में बहुत अधिक सख्त हो। बाकि खाने को हल्का मैश करके चम्मच की सहायता से खिलाएं।
खाने का समय मस्ती भरा हो
खाने के समय को अगर थोड़ा मस्ती भरा बनाएं। खाना खिलने के लिए उससे तरह तरह की कहानियां सुनाएं। कुछ बच्चे खाने की ऊँची कुर्सी से डरते हैं और उससे देखते हे रोना शुरू कर देते हैं। अगर आपके साथ भी यही समस्या है तो उससे गार्डन , लिविंग रूम, बच्चों के कमरे या प्ले एरिया में बैठ के खाना खिलाएं।
ठंडी ठंडी ट्रीट
फलों के रस की कुल्फी जमाकर बच्चे को चूसने को दे। उन्हें बहुत मज़ा आएगा साथ ही मसूड़ों को भी आराम मिलेगा। ब्रेस्टमिल्क की कुल्फी बच्चों को दांत आने पर होने वाले दर्द से बहुत हे आराम देती है।
बच्चे को खाना खिलाने की समस्या को सुलझाने के बाद अब चलते हैं आहार चार्ट की तरफ।
बच्चे को कोई भी नया आहार देने से पहले थ्री डे रूल जरूर फॉलो करें
नौ महीने के बच्चे के लिए आहार चार्ट
सप्ताह 1:
दिन | सुबह का नाश्ता | सुबह का छोटा नाश्ता | दोपहर का भोजन | दोपहर बाद का नाश्ता | रात का खाना |
सोमवार | उबला डोसा | सब्जियों का सूप | सादी खिचड़ी | सेब के टुकड़े | घर का बना सेरेलेक |
मंगलवार | सूजी खीर | उबला अंडा/पीला भाग/ FF | सादा पोंगल | अंगूर जूस | ओट्स दलिया |
बुधवार | इडली | सेब की सौस | गाजर खिचड़ी | गाजर के टुकड़े | गेहूं बादाम दलिया |
वीरवार | ओट्स चीला | ब्रेड स्टिक्स | सादे घी चावल | मसला चीकू | सूजी दलिया |
शुक्रवार | घर का बना चावल अनाज | कद्दू रवा स्टिक्स | स्वाद वाला पोंगल | केले के टुकड़े | ओट्स सेब दलिया |
शनिवार | गेहूं की खीर | दही | वेजीटेबल खिचड़ी | जमा केला | पोंगल |
रविवार | केला चीला | उबला अंडा/पीला भाग/ FF | टमाटर खिचड़ी | शकरकंद के टुकड़े | ब्राउन राइस सीरियल |
सप्ताह 2:
दिन | सुबह का नाश्ता | सुबह का छोटा नाश्ता | दोपहर का भोजन | दोपहर बाद का नाश्ता | रात का खाना |
सोमवार | रागी दलिया | चीज | कद्दू खिचड़ी | पपीते के टुकड़े | गेहूं का दलिया |
मंगलवार | सूजी चीला | उबला अंडा/पीला भाग/ FF | मीठा पोंगल | शकरकंद के टुकड़े | सादी खिचड़ी |
बुधवार | ओट्स खीर | सेब स्मूदी | घी मिर्च चावल | ब्रेड स्टिक्स | उबला डोसा |
वीरवार | घर का बना चावल सीरियल | चिकन/वेज सूप | पालक खिचड़ी | नाशपाती के टुकड़े | घर का बना सेरेलेक |
शुक्रवार | सादा चीला | चीज स्टिक्स | मसाला पोंगल | अरबी के टुकड़े | मसली रोटी |
शनिवार | ओट्स केला दलिया | सादा दही | आलू खिचड़ी | कीवी के टुकड़े | गेहूं का दलिया |
रविवार | टोफू | उबला अंडा/पीला भाग/ FF | वेजीटेबल राइस | ब्रेड स्टिक्स | इडली |
सप्ताह 3:
दिन | सुबह का नाश्ता | सुबह का छोटा नाश्ता | दोपहर का भोजन | दोपहर बाद का नाश्ता | रात का खाना |
सोमवार | रागी शीरा | गाजर पकौड़ी | सादी खिचड़ी | ब्रेड स्टिक्स | जौ का दलिया |
मंगलवार | घर का बना सेरेलेक | मिर्च अंडा/तला सेब | पालक खिचड़ी | टमाटर जूस | उबला डोसा |
बुधवार | गेहूं का चीला | बेक आलू | अंडा योक चावल | सीरियल स्नेक बार | मिश्रित आटे की रोटी |
वीरवार | ओट्स दलिया | केले के टुकड़े | घी चावल | टमाटर जूस | सूजी दलिया |
शुक्रवार | रागी डोसा | चिकन/वेज सूप | मिक्स्ड़ वेज खिचड़ी | संतरे के टुकड़े | साबुदाना खीर |
शनिवार | छोटी इडली | केला दही | स्वाद वाला पोंगल | तली फूलगोभी | ओट्स दलिया |
रविवार | सादा चीला | चीज़ | लौकी खिचड़ी | रागी लड्डू | सादी खिचड़ी |
सप्ताह 4:
दिन | सुबह का नाश्ता | सुबह का छोटा नाश्ता | दोपहर का भोजन | दोपहर बाद का नाश्ता | रात का खाना |
सोमवार | सादा पास्ता | मिश्रित फल | टमाटर खिचड़ी | मटर मक्का टिक्की | गाजर चीला |
मंगलवार | वेज डोसा | केला स्मूदी | मसाला पोंगल | पालक सूप | ओट्स दलिया |
बुधवार | रागी केक | चीज़ | कद्दू खिचड़ी | मसला हुआ अवाकादो | घर का बना चावल सीरियल |
वीरवार | केला चीला | तला अंडा/ कद्दू की पकौड़ी | चिकन/सादे चावल | वेज स्टॉक | सूजी खीर |
शुक्रवार | घर का बना सेरेलेक | नाशपाती दही | चिचिंडा खिचड़ी | पनीर खीर | गेहूं बादाम दलिया |
शनिवार | फ्रूट ओट्स दलिया | चिकन फ्राई/सब्जी के टुकड़े | मीठा पोंगल | सेब स्मूदी | बच्चों के लिए मसाला डोसा |
रविवार | बिना अंडे का चीला | शकरकंद का हलवा | वेजीटेबल खिचड़ी | चीज़ | गेहूं सब्जी दलिया |
आठवें महीने के बच्चों के लिए आहार योजना को जानने के लिए यहाँ देखिये
आप अपने बच्चे के लिए “बेबी फूड डायरी” भी बना सकतीं हैं जिसमें उसकी पसंद और नापसंद के आहार की सूची के साथ ही उसे किस प्रकार के भोजन से एलर्जी है, यह भी नोट करके रख सकतीं हैं ।
मेरे फेसबुक पेज माईलिटिलमोपेट को लाइक कीजिये और बहुत से मासिक आहार चार्ट प्राप्त करें।
यदि आपको यह लेख पसंद है,तो नियमित अपडेट प्राप्त करने के लिए यहां हमारे न्यूजलेटर की सदस्यता लें। हम आपके इनबॉक्स को स्पैम नहीं करने का वादा करते हैं !!
यहाँ दी गई जानकारी केवल सूचना के उद्देशय से तैयार की गई है और यह किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय सलाह का स्थान नहीं लेती है। आपको अपने बच्चे के भोजन संबंधी सलाह के लिए शिशु विशेषज्ञों से ही सलाह लेनी चाहिए ।
Baby food chart
Hi Neha
aap sabhi food charts diye gaye link par check kar sakti hai.
http://bit.ly/2UtewWl
Cheers
Hema
Mera beta khana khate hi potty krta h pls solution btaye plss